नहर निर्माण कार्यों में मानक की हाे रही अनदेखी
बिजनौर, 19 अप्रैल ( हि.स.)। जिले के नगीना रोड पर लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर कसौर माइनर नहर में निर्माण कार्य में घटिया व मानक के विपरित सामग्री का प्रयोग खुले आम कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
नगीना रोड पर माइनर नहर में लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में नहर विभाग के खण्ड-4 के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में निम्न स्तर की ईंट लगाई गई है। वहीं सीमेंट के निर्धारित मानक को दरकिनार कर निर्माण कार्य किया गया है। इस सम्बन्ध में जब एक्सईएन नहर निर्माण चतुर्थ मुकेश कुमार से बात की
गई ताे उन्होंने बताया कि वह सम्बन्धित जेई से जानकारी कर जवाब देंगे, उन्हें फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि नहर विभाग में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग बड़े स्तर पर विभागीय मिलीभगत से चल रहा है। जिला प्रशासन शिकायतों की जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। जिलाधिकारी को शिकायतकर्ता नरेन्द्र कुमार ने शनिवार काे इस मामले की जांच करायें जाने व उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
—————–