झूलन अनुष्ठान के साथ लौंकेल का ऐतिहासिक मंडा पर्व संपन्न
खूंटी, 13 अप्रैल (हि.स.)। कर्रा प्रखंड के लौंकेल गांव में सदियों से जारी शिवोपासना का महापर्व मंडा रविवार को झूलन अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया। भोक्ताओं ने नौ दिन तक अल्पाहार, फलाहार और अंत में निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव की नौ दिनों तक आराधना की और अंतिम दिन लगड़ी के झूले पर हवा में घमते ही भक्तों पर पष्प वर्षा की। झूलन के साथ ही भोक्तओं ने अन्न-जल ग्रहण किया। इसे पूर्व पंडित पवन दास गोस्वामी ने मंडा मंदिर परिसर का शुद्धिकरण किया। शनिवार की रात्रि में धुआं सुआं अनुष्ठान और फूलखुंदी अनुष्ठान के तहत दहीकते अंगारों में चलकर अपनी भक्ति का परिचय दिया। ।
मंडा पूजा को लेकर जय माता दी क्लब मंडा पूजा समिति ने आर्केस्ट्रा का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया । आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में गायिका सुमन गुप्तागायक सूरज ने अपने गीतों से सबको झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर गायक रूपेश बाडाईक, चिंता देवी और डांसर रिमा ठाकुर एवं तमन्ना कुमारी ने भी अच्छी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बसंत सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष दिलीप बडाईक, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार उर्फ बबलू, संरक्षक नागेंद्र सिंह, डॉ जेके सिंह, कुलेंद्रर सिंह, अखिलेश गोप, गुलाब नायक आदि ने योगदान दिया।
—————