पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में रखा दो मिनट का मौन

Share

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में रखा दो मिनट का मौन

धर्मशाला, 25 अप्रैल (हि.स.)।

उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनकी याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर एसीटूडीसी सुभाष गौतम, एसडीएम मोहित रत्न सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।