त्रिदेव मंदिर का वर्षगांठ समारोह 27 से

Share

त्रिदेव मंदिर का वर्षगांठ समारोह 27 से

खूंटी, 25 अप्रैल (हि.स.)। मुरहू प्रखंड के राजा कुंजला गांव स्थित त्रिदेव मंदिर का दो दिवसीय वर्षगांठ समारोह 27 और 28 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस संबंध में राजा कंजला कें ग्राम अध्रूक्ष काशीनाथ महतो ने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 7.30 बजें त्रिदेव मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसे में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उसी दिन अपराह्न एक बजे से मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा, जिसका समापन 28 अप्रैेल को दोपहर 1.30 बजे हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा।

काशीनाथ महतो ने कुंजला ग्रामसभा की और से अपील की है कि कुजला सहित आसपास कें नागरिक अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक कार्यक्रम में शाामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल की रात आठ बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। राजा कंजला के ग्रामीण वर्षगांठ समारोह को सफल बनाने में लगे हुए है।

—————