बागपत में छह गौवंशों की मौत पर डीएम ने बुलाई बैठक

Share

बागपत में छह गौवंशों की मौत पर डीएम ने बुलाई बैठक

बागपत, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले की गौशाला में छह गौवंशों की मौत के मामले काे संज्ञान लेकर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलाई। गाेवंशाें काे गर्मी और लू से बचाव व उनके स्वास्थ्य को लेकर पशुपालन विभाग को फटकार लगायी है। उन्होंने गौवंश की सुरक्षा, स्वास्थ्य,देखभाल के लिए निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया है कि 31 में से 25 गौशालाओं में क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की जा चुकी है। सभी नोडल अधिकारियों को नियमित भ्रमण और निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि सरकारी आंकडो के अनुसार, जनपद में 21 अस्थाई गौ आश्रय स्थल, पांच बृहद संरक्षण केंद्र, पांच कान्हा गौशालाएं, 13 अपंजीकृत गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें कुल 48 में 10,621 गौवंश संरक्षित हैं।

—————