भूमि अधिग्रहण कें मुआवजा भुगतान के लिए विशेष कैंप लगाये अधिकारी : उपायुक्त
खूंटी, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिला परिषद खूंटी के सभागार में शनिवार को जिला परिषद अन्तर्गत गठित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला परिषद् अध्यक्ष मसीह गुड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न कल्याणकारी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए विशेष कैंप का आयोजन करने को कहा गया। जिला परिषद् के अधीन निर्मित मार्केट कॉम्पलेक्स एवं अन्य भवनों से किराया वसुली के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित राशन कार्ड ईकेंवाईसी अभियान को सशक्त करने कें लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। सुरक्षित और संरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले के प्रमुख जलप्रपात स्थलों पर चेतावनी साइनबोर्ड लगााने का निर्देश दिया।
बैठक में समिति की उपाध्यक्ष मंजु देवी, सांसद प्रतिनिधि, जिला परिषद् के सदस्य, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, जिला अभियंता, कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————