फतेहाबाद : पहलगाम हमले के विरोध में भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका
फतेहाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया है। आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर 27 लोगों की जान लें ली, जबकि कई पर्यटक हमले में घायल हो गए। इस घटना के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में भूना मोड़ कैंची पर प्रदर्शन किया और आतंकवादियों का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद…पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों साथ ही देश विरोधी ताकतों की निंदा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि कि आतंकी भूल गए कि देश में मोदी की सरकार हैं, जो आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस घटना से पूरे देश में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि हम सभी की केंद्र सरकार से अपील है कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और उनको पूरी तरह से मिटा दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की मीटिंग में पांच बड़े फैसले लिए गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि इस हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उनके प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। भारत उन लोगों की तलाश में निरंतर प्रयास करेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दिया है या उन्हें संभव बनाने की साजिश रची है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री व फतेहाबाद विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जगदीश शर्मा, सविता टुटेजा, विकास लालोदा, कंवल चौधरी, संजय रेवड़ी, शम्मी ढींगड़ा, विक्रम शर्मा, बनवारी लाल, रमन मडिया, विनोद खीचड़, विकास शर्मा, सौरभ रत्ती, रमन सरोहा, प्रवीन चंदेल, जगदीश नायक, सुलतान नायक, संदीप भोडिय़ा, रामसिंह सरपंच, आर्यन ग्रोवर, परमजीत बेनीवाल, सुभाष कसवां, सुनील मेहता, संजय बंसल, रामराज मैहता, राममेहर धारसूल, बिट्टू गुर्जर, नीलम मेहता, सुमन बजाज, सतबीर मेहुवाला, लखविंद्र लक्खा, पवन मॉयल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।