पिकअप वाहन से पांच मवेशी तस्करी के चार आराेपित गिरफ्तार
कांकेर, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के थाना गोण्डाहूर पुलिस काे मुखबिर से सूचना मिली कि मवेशी तस्कराें के द्वारा क्रूरता पूर्वक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 19 बीक्यू 4717 में भरकर पीव्ही 133 डेम जाने वाले पगडंडी रास्ते से होकर जाने वाले रास्ते से होकर महाराष्ट्र कत्लखाना ले जा रहे हैं। मवेशी तस्करी की सूचना पर माैके पर पहुंची गोण्डाहूर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पिकअप वाहन से पांच गौवंश मवेशी बरामद किया है। आरोपित दिलीप राय (उम्र 47 वर्ष) साकिन पीव्ही 36 चांदीपुर, राहुल राय (उम्र 19 वर्ष) साकिन पीव्ही 36 चांदीपुर, संजीत दास (उम्र 40 वर्ष) साकिन पीव्ही 28 चांदीपुर एवं मुकेश राय (उम्र 25 वर्ष) साकिन पीव्ही 36 चांदीपुर काे गिरफ्तार कर गौवंश काे क्रूरता पूर्वक परिवहन करने का अपराध पाये जाने से आरोपित के कब्जे से पांच मवेशी, एक पिकअप वाहन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है।
थाना प्रभारी गोण्डाहूर रामचंद्र साहू ने बताया कि मवेशी तस्करी होने की सूचना मिलने पर गोण्डाहूर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पांच गौवंश मवेशी को बरामद कर आरोपित दिलीप राय, राहुल राय, संजीत दास एवं मुकेश राय को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज साेमवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर आराेपितों काे जेल दाखिल किया गया। मामले में थाना प्रभारी गोण्डाहूर सहित सउनि एवेरतुस केरकेट्टा, जगमोहन कश्यप, प्रधान आरक्षक बाबूलाल गावडे़ आरक्षक चंदन कुलदीप, सौरभ सलाम, गौतम दुग्गा, विजय सलाम, रघुवीर शोरी का योगदान रहा।
—————