फतेहाबाद : ठेकेदार ने 52 पेड़ काटने का लिया था ठेका, काटे दिए 67 पेड़

Share

फतेहाबाद : ठेकेदार ने 52 पेड़ काटने का लिया था ठेका, काटे दिए 67 पेड़

फतेहाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। जिले के गांव दैयड़ में बुधवार काे एक ठेकेदार द्वारा पेड़ों को काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने गांव में 52 पेड़ों का ठेका लिया लेकिन 67 पेड़ों को काटकर ले गया। इस बारे गांव की सरपंच द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस मामले में भट्टूकलां पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव दैयड़ की सरपंच प्रोमिला ने कहा है कि ग्राम पंचायत दैयड़ में काडा विभाग द्वारा किसानों के लिए आरसीसी पाइप डाली जानी थी लेकिन बीच में कुछ पेड़ आ गए। इसको लेकर ग्राम पंचायत ने सभी नियमों के साथ बोली करवाई गई। फतेहाबाद के गुलशन ने बोली देकर 52 पेड़ों को छुड़वाया। सरपंच ने आरोप लगाया कि गुलशन ने बोली में खरीदे गए 52 पेड़ों के अलावा अन्य 15 पेड़ों को भी काटा और इन्हें चोरी कर ले गया है। सरपंच ने बताया कि जब उन्हें इस बारे सूचना मिली तो उन्होंने चौकीदार को मौके पर भेजा लेकिन वहां से नाजायज रूप से काटे गए पेड़ गायब थे। सरपंच ने आरोप लगाया कि फतेहाबाद के गुलशन ने 15 नाजायज पेड़ काटकर सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।