सरहुल की शोभायात्रा एक अप्रैल को निकाली जाएगी

Share

सरहुल की शोभायात्रा एक अप्रैल को निकाली जाएगी

खूंटी, 18 मार्च (हि.स.)। चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया एक अप्रैल मंगलवार को खूंटी में दोपहर दो बजे कचहरी मैदान से नेताजी चौक तक सरहुल की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर सरहुल पूजा सह सरहुल शोभायात्रा महासमिति का गठन किया गया है। इस संबंध में महासमिति के मथुरा कंडीर ने बताया कि सरहुल तीन दिनों तक मनाया जाएगा। चैत्र प्रतिपदा(प्रथम) को मछली-केंकड़ा अर्पण किया जाएगा। दूसरे दिन द्वितीया को नव पल्लव और सरहुल उपवास तथा तृतीया एक अप्रैल को सरहुल पूजा होगी और शोभायत्रा निकाली जाएगी।

इसे लेकर महासमिति का एक प्रतिनिधि मंडल मंलवार को अनुमंडल पदाधिकारी से मिला और सरहुल पूजा सह शोभायात्रा के लिए सड़कों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल की व्यवस्था तथा दंडाधिकारी नियुक्त कर पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में सुगुनदास मुंडा, मथुरा कंडीर, सुधा मुंडू, सनिका तिड़ू, सनिका मुंडा, सोमा मुंडा, कैलाश मुंडा, विश्राम टुटी, बिरसा कंडीर, सुनील ओड़ेया, सिनु मुंडा, बगरय मुंडा, मंगरा बारजो, दीपा डोढरय, नंदी डोढरय, टुटी ओड़ेया, रेश्मा मिंजूर, मनय नाग, लिपी मुण्डा, चांदमनी पूर्ति,, विष्णु मुंडा और जितुआ मुंडा सहित अन्य शामिल थे।

—————