सांसद ने ग्रामीणों के साथ खेली होली
चतरा, 15 मार्च (हि.स.)। होली के दिन शनिवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वे प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल लेंबोईया पहाड़ी स्थित प्राचीन मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मत्था टेक कर क्षेत्र की शांति और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद सांसद पत्थलगड़ा, बरवाडीह, नावाडीह व अन्य गांवों में भी पहुंचकर लोगों से मिले और उपस्थित लोगों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे किसी के बेटा, किसी का भतीजा तो किसी के भाई हैं। क्षेत्र में पहुंचकर होली की बधाई दे रहे हैं। उन्होंने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
—————