सरकार विफल, कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर : डोटासरा

Share

सरकार विफल, कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर : डोटासरा

जोधपुर, 1 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चें पर विफल साबित हो रही है। इस सरकार ने कांग्रेस की योजनाओं को कमजोर कर दिया और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य योजनाओं को भी कमजोर कर डाला। वे शनिवार काे जोधपुर प्रवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में सरकार जैसी चीज है ही नहीं। इस सरकार ने कांग्रेस की योजनाओं को कमजोर करने के साथ चिकित्सा व शिक्षा की योजनाओं को भी कमजोर कर दिया। उन्होंने कहा कि 800 कामों की समीक्षा शुरू की उसका क्या हुआ पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि अवैध बजरी का कारोबार इनसे मिले हुए लोग कर रहे है। सोलर के लिए बड़े उद्योगपतियों को जमीन दे रहे है इससे नहीं रोजगार मिलेगा। फर्जी एमओयू करने का कर काम रहे है। उन्होंने संकल्प पत्र में कहा शिक्षकों के पद भर देंगे, मगर सवा लाख पद रिक्त है। साथ ही ट्रांसफरों में भी बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है।

कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने को लेकर डोटासरा ने कहा कि जिला स्तर पर मैं मीटिंग लूंगा और जो सक्रिय है उन्हें काम देंगे और जो निष्क्रिय है उन्हें आराम देंगे। 55 हजार बूथों पर अध्यक्ष बनाए जाएंगे। साथ ही इस सरकार की नाकामियों पर संगठन के लोग काम करेंगे। आरक्षण पर कहा कि आरक्षण राजस्थान में सरलीकृत किया जा सकता है तो केंद्र में क्यों नहीं।