कोल्ड स्टोर और फूड प्रोसेसिंग प्लांट की मांग

Share

कोल्ड स्टोर और फूड प्रोसेसिंग प्लांट की मांग

चतरा, 18 मार्च (हि.स.)। विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने चतरा जिले के पत्थलगडा और गिद्धौर प्रखंड के किसानों का मुद्दा मंगलवार काे विधानसभा में उठाया है। उन्होंने कहा कि पत्थलगडा और गिद्धौर प्रखंड चतरा जिले में सब्जियों के उत्पादन में अव्वल है। किसानों के की ओर से उगाए जाने वाले फसलों को नष्ट होने से बचाने के लिए विधानसभा के पत्थलगडा और गिद्धौर प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं है। कोल्ड स्टोर नहीं रहने से सब्जियों को सड़क पर फेंकने के लिए किसान विवश हो जाते है। किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने दोनों प्रखंड में कोल्ड स्टोर और फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की भी मांग की है।

विधायक ने कहा है कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पत्थलगड़ा और गिद्धौर प्रखंड कृषि बहुल क्षेत्र है। यहां 90 प्रतिशत लोगों के जीविकोपार्जन का मुख्य पेशा कृषि ही है। दुर्भाग्य है कि एक भी कॉल स्टोरेज नहीं है। कोल्ड स्टोरेज के अभाव में किसानों के जरिये उत्पादित फसलों को किसानों के जरिये औने-पौने दामों में बेचने की लाचारी हो जाती है या फिर सब्ज़ियां सड़ जाती है। ऐसे में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र के उक्त दोनों प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाने की मांग की है।

—————