मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका काे उनके जन्‍मद‍िन पर दी बधाई व शुभकामनाएं

Share

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका काे उनके जन्‍मद‍िन पर दी बधाई व शुभकामनाएं

रायपुर, 1 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल रमेन डेका काे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके आज शन‍िवार को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मां कामाख्या से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।