छग के सबसे बड़े बस्तर परिवहन संघ का चुनाव 22 मार्च को
जगदलपुर, 7 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े बस्तर परिवहन संघ के चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई है। संघ के पुराने पदाधिकारी व दिग्गज नेता भी लगातार बैठक कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में सात पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दाे पद, सचिव, सहसचिव दाे पद एवं कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव होना है, मतदान 22 मार्च को हाेगा।
इस चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत आठ मार्च काे प्ररंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि बस्तर परिवहन संघ की आमसभा 28 फरवरी को हुई थी, इसमें मतदान के जरिए चुनाव की बात पर सहमति बनी थी। जिसके बाद अब विधिवत प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी है।
चुनाव अधिकारी संतोष मिश्रा ने बताया कि 11 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं इसके बाद नामांकन पत्र लेने के लिए 13 मार्च तक का समय मिलेगा। 16 मार्च को सभी पैनल व उम्मीदवाराें की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद 22 मार्च को चुनाव होगा और उसी दिन देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
—————-