जनता जनप्रतिनिधि चुनकर भेजती है, जिम्मेदारी से दायित्व निभाएं : शेखावत
जोधपुर, 1 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान विधानसभा में बने गतिरोध के मामले को लेकर उन्होंने निंदा करते हुए कहा कि जब जनता जनप्रतिनिधि को चुनकर के विधानसभा भेजती है तो जिम्मेदारी उसी रूप में निभानी चाहिए और सभी पक्ष,अपक्ष और विपक्ष को मिलकर अपनी जिम्मेदारी का निर्माण पूरी निष्ठा से करना चाहिए। वे शनिवार काे जोधपुर प्रवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
67 करोड़ लोगों द्वारा डुबकी लगाने के विषय पर शेखावत ने कहा कि 67 करोड़ लोगों द्वारा डुबकी लगाने के विषय पर बातचीत करते हुए कहा कि, एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारत का गौरव और गरिमा जिस रूप में आस्था और विश्वास के साथ कुंभ की बनी है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम जनता का विश्वास भारतीय संस्कृति और एकता में कितना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जब मुद्दे नहीं होते हैं तब इस तरह के मुद्दों को हवा दी जाती है।
जोधपुर में बनने वाली एलिवेटेड रोड को लेकर शेखावत ने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में शिलान्यास करवाया जाएगा तथा नाइट टूरिज्म विकसित करने के लिए राजस्थान सरकार के साथ मिलकर पूरे प्रयास किए जाएंगे,जिससे जोधपुर भी पर्यटन के लिहाज और अधिक कामयाबी हासिल करें। जोजरी नदी के मामले में उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने 176 करोड रुपये इस बार के बजट में स्वीकृत किए हैं मैं उनका धन्यवाद देता हूं।
रात को पहुंचे जोधपुर, निवास स्थान पर की जनसुनवाई :
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान अपने निवास पर हमेशा की तरह जनसुनवाई की और जनसुनवाई में आने वाले दूर दराज क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना तथा कुछ मामलों में हाथों-हाथ अधिकारियों को निर्देश भी दिए। गजेंद्र सिंह शेखावत जयपुर से अजमेर होते हुए देर रात जोधपुर पहुंचे थे।