ट्रक से बांध कर दाे की पिटाई, पुलिस जांच जुटी
कोडरमा, 2 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के स्थित जगुआर कार सर्विस सेंटर के समीप वहां के संचालक एवं कर्मियों ने
दो युवकों की ट्रक से बांधकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार सैफ सिद्दीकी एवं हसन सिद्दीकी दोनों के पिता मो. मंजूर हुसैन को वहां उनके परिचित मोहम्मद कुनैन ने काम करने के लिए बुलाया था। इसी दौरान जगुआर के संचालक एवं कर्मियों ने किसी बात को लेकर उक्त दोनों युवको को एक ट्रक में रस्सी से बांधकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस वहां पहुंचकर दोनों युवको को बंधन से छुड़ाया और थाना ले आई। इस संबंध में हसन सिद्दीकी एवं सैफ सिद्दीकी ने थाना में जगुआर के संचालक एवं कर्मियों के खिलाफ एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं जगुआर के संचालक अशोक यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोनों युवक उनके शोरूम से बैटरी चोरी कर रहे थे, जिसके कारण उन लोगों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने भी थाना में एक आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————