रक्तदान करके दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

Share

रक्तदान करके दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

जोधपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। पुलवामा शहीदों के सम्मान में राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर व क्रीडा भारतीय जोधपुर महानगर के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

संयोजक बृजपाल सिंह भाटी ने बताया कि रक्तदाताओं की हौसला अफज़़ाई राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, एसीबी के एएसपी चक्रवर्ती सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज, महानगर कार्यवाह मनोहर सिंह,कैलाश डागा, क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष पृथ्वीराज जोधा, सचिव ओमप्रकाश पुरोहित, महानगर कार्याध्यक्ष वरुण धनाडिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीमा शर्मा, वाइस प्रिंसिपल अशोक बिश्नोई, उप जिला शिक्षा अधिकार सुमित्रा पंवार ने की।

महानगर कार्याध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि शिविर में 72 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर नीरज कौशिक, वीणा चौहान, विनोद चौहान, नवीन मोहनोत, सोहन किशन, किशोर सोलंकी, अनिल गुप्ता, डॉ घनश्याम जोधा, गणपत सिंह, प्रमोद मेहरा, सुभाष,मीना, अंजू मेवाड़ा, प्रिंसिपल धर्मेंद्र, अरुण शर्मा, सुभाष बिश्नोई, रणवीर, पवन पुनिया, हेमलता,सागर राम नैण उपस्थित थे।