त्रिस्तरीय पंचायती राज  चुनााव : आरंग और अभनपुर में मतदान 17 को 

Share

त्रिस्तरीय पंचायती राज  चुनााव : आरंग और अभनपुर में मतदान 17 को 

रायपुर, 16 फरवरी (हि.स.)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025 निर्वाचन के तहत कल 17 फरवरी को आरंग और अभनपुर में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। आज मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे। जिला पंचायत सदस्य, 4 पद, जनपद सदस्य 25 पद, सरपंच 88 पद, वार्ड पंच 1033 पद है। मतदान केंद्र 291 और सेक्टर-14 है। आरंग में पंच पद हेतु 1402, सरपंच 134 पद, जनपद सदस्य-25 पद, जिला पंचायत सदस्य -6, मतदान केंद्र- 406 (20 सेक्टरों में विभाजित) है। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु बैलट पेपर कलर में होगा। जिला पंचायत सदस्य-गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य – पीला, सरपंच -नीला, पंच -सफ़ेद होगा।

—————