असमाजिक तत्वों ने पहाड़ी पर सूखे पत्ते व झाड़ियों में लगाई आग

Share

असमाजिक तत्वों ने पहाड़ी पर सूखे पत्ते व झाड़ियों में लगाई आग

कांकेर, 18 फ़रवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय के पास आज मंगलवार को एक पहाड़ी पर सूखे पत्ते व छोटी-छोटी झाड़ियों में असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। सूचना पर वन विभाग का अमला माैके पर पहुंची। पहाड़ी की झाड़ियों में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

कांकेर वन परिक्षेत्र अधिकारी रहमान खान ने आज मंगलवार को बताया कि, आग असमाजिक तत्वों ने लगाई थी, जिसकी चपेट में आने से सूखे पत्ते व छोटी-छोटी झाड़ियां जल गई, बड़े पेड़ को नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने से इस इलाके में रहने वाले जानवर भी वहां से निकल गए।