मन पर कभी विश्वास ना करें, मन आपको हर बार धोखा देगा: शुकामृत दास

Share

मन पर कभी विश्वास ना करें, मन आपको हर बार धोखा देगा: शुकामृत दास

खूंटी, 2 फ़रवरी (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ अनुमोदित इस्कॉन नामहट केंद्र के तत्वावधान में रविवार को भगवत कथा कार्यक्रम का आयोजन पिपरा टोली स्थित केंद्र में किया गया।

काफी संख्या में श्रद्धालु केंद्र में कथा श्रवण करने पहुंचे। केंद्र संचालक शुकामृत् दास ने भगवत गीता पर प्रवचन करते हुए कहा कि मन पर कभी विश्वास ना करें, मन आपको हर बार धोखा देगा। मन ही मोक्ष और बंधन का कारण है। मन नहीं चाहता कि आप भक्ति करके मन को अपने नियंत्रण पर रखें, नहीं तो आपकी नहीं, नियति बदल जाएगी। मनुष्य को चाहिए कि अपने मन की सहायता से अपना उद्धार करें और अपने को नीचे न गिरने दे। उन्होंने कहा कि पिंजरा बदलने से पक्षी कभी स्वच्छंद नहीं होता है। सांसारिक आकर्षण में लगा मन भी कभी स्वच्छंद नहीं हो सकता। कार्यक्रम में सभी भक्तों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया।

—————