सील यात्रा में पूर्वोत्तर के प्रतिनिधियों का हुआ स्वागत 

Share

सील यात्रा में पूर्वोत्तर के प्रतिनिधियों का हुआ स्वागत 

रांची, 10 फ़रवरी (हि.स.)।

अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन राष्ट्रीय एकात्मता, सील को लेकर सोमवार को रांची के मैत्री सभागार, आर्ट्स ब्लॉक महिला महाविद्यालय में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एसएन पाठक एवं मुख्य वक्ता के रूप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक, सरला बिरला विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल गोपाल पाठक,रांची विश्वविद्यालय कुलपति डॉ अजीत सिन्हा ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने कहा कि अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन की ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में प्राप्त हो रही जानकारियों से वे खुद तो समृद्ध होंगे। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के विकास की दिशा में ये अनुभव दूरगामी सिद्ध होंगे। एक वर्ष के अंतराल पर भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं की पूर्वोत्तर आने वाली यात्रा इसी प्रकार पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति तथा विरासत से सीधे जुड़ाव का अवसर देती है। पूर्वोत्तर के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के माध्यम से प्रतिदिन नए सकारात्मक अनुभव प्राप्त हो रहे हैं। हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एसएन पाठक ने कहा कि ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के द्वारा पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को झारखंड राज्य के रांची से प्रत्यक्ष परिचय करने तथा सकारात्मक मूल्यों को आत्मसात करने का यह अवसर निश्चित ही उन्हें जीवन में आगे बेहतर करने की प्रेरणा देगा।

स्वागत समिति के अध्यक्ष आतिश कुमार सिंह ने कहा कि यह एकात्मता यात्रा भारत के शेष राज्यों के साथ एक समृद्ध एवं सशक्त संबंध में माहिती भूमिका निभाएगी।

—————