मेगा ट्रेड फेयर का समापन 17 को, दिए जा रहे कई ऑफर

Share

मेगा ट्रेड फेयर का समापन 17 को, दिए जा रहे कई ऑफर

रांची, 15 फ़रवरी (हि.स.)। मोरहाबादी मैदान में आयोजित 16वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के समापन के मात्र अब दो दिन ही बचे हैं। 17 फरवरी को ट्रेड फेयर का समापन हो जायेगा। अंतिम चरण को देखते हुए ट्रेड फेयर में अधिकतर स्टॉलधारियों की ओर से आकर्षक ऑफर्स दिये जा रहे हैं। इन ऑफर्स का लाभ रांचीवासी उठा सकते हैं।

ट्रेड फेयर में आठ देशों और 15 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फेयर में शनिवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर तीन बजे से लोगों का आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात्रि तक लगा रहा। सभी हैंगरों में लोगों की भीड़ दिखी।

फेयर में घर के सजावटी सामान से लेकर देशभर के विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा तैयार किए गए कई आर्टवर्क और प्रोडक्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही लोग इनकी जमकर शॉपिंग भी कर रहे हैं।

मेले में आधार में नाम सुधरवाने समेत कई कार्य किये जा रहे हैं।

शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार, एमएसएमई कार्यालय झारखंड के ज्वाइंट डायरेक्टर इंद्रजीत यादव, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक राघवेंद्रा रत्ना मौर्या ने ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। इस अवसर पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, राहुल साबू, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, समेत अन्य मौजूद थे।

—————