परिवर्तित मार्ग से चलेगी जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस
जोधपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के मदार-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य ब्यावर-अमरपुरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 437 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण 17 फरवरी को गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी अर्थात परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेडता, डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं 16 फरवरी को गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा ब्यावर स्टेशन पर 23 मिनट रेगुलेट रहेगी।