विधायक के प्रयास से लगा चापानल, ग्रीमीणों ने जताया आभार
खूटी, 17 फरवरी (हि.स.)। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे रनियां प्रखंड की जयपुर पंचायत के जापुद जानुमटोली गांव के लोगों के चेहरे पर उस समय मुस्कान लौट आई जब सोमवार को गांव वालों ने सामूहिक रूप से नये चापानल का उद्घाटन किया और इसके लिए विधायक सुदीप गुड़िया का आभार व्यक्त किया। कुछ दिन पहले ही विधायक ने इस गांव का दौरा किया था और ग्रामीणों ने उनके समक्ष गंभीर जल संकट का मामला उठाया था। तब विधायक ने आश्वस्त किया था कि बहुत जल्द गांव में नया चापानल लग जाएगा। विधायक के प्रयास से नया चापानल लग गया और उसका उद्घाटन भी हो गया। अब गांव के लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिलने लगा। इससे गांव वालों में काफी खुशी है और उन्होंने सुदीप गुड़िया को इसके लिए धन्यवाद दिया। चापानल के उद्घाटन के मौके पर कर्म सिंह मुंडा, खुदिया मुंडा, कमल कंडुलना, वीणा कंडुलना, मीना कंडुलना आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
—————