भाजपा ने धनबल व सरकार का धौंस दिखाकर परिणाम को अपने पक्ष में किया : विक्रम मंडावी
बीजापुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, हम जनादेश का सम्मान करते है और जनता से मिले समर्थन और सम्मान का हृदय से आभार प्रकट करते है। विधायक ने कहा कि, जिस तरह से भाजपा ने चुनाव जीतने के लिये धनबल और सरकार का धौंस दिखाकर अपने पक्ष में किया है, हम उसकी निंदा करते है। लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के लिये धनबल और सरकार का धौंस ठीक नहीं है । लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, जनता का निर्णय ही अंतिम होता है। हम मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी मजबूती से निभायेंगे आने वाले समय में जनता की मांगों को मजबूती से उठाएंगे और जनता के सामने भाजपा के झूठ को बेनकाब करेंगे ।
—————