अजय माकन ने  शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को लेकर आआपा पर हमला बोला

Share

अजय माकन ने  शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को लेकर आआपा पर हमला बोला

नई दिल्ली, 2 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्षअजय माकन ने शिक्षा, स्वास्थ्य औऱ यातायात व्यवस्था

को लेकर आम आदमी पार्टी पर आज हमला बोला। उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि हम आम तौर पर लोगों का हाल पूछते हैं तो कहते हैं कि आपका स्वास्थ्य कैसा है। जब शहर का हाल पूछते हैं तो कहते हैं आपके यहां का हवा पानी कैसा है। जब शहर में रहने आते हैं तो देखते हैं कि शिक्षा स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था ठीक है कि नहीं। और जब ये सब चीजें खराब हों तो कहते हैं कि वहां की सरकार अच्छी नहीं है। हवा, दवा, पानी, जवानी और शिक्षा की कहानी वही बर्बाद कर सकता है, जिस नेता की नीयत खराब हो।

माकन ने खुलासा किया कि 2008-09 में दिल्ली में कांग्रेस शासन में सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में पास होने वालों की संख्या 74,974 थी जो 2013-14 में बढ़कर 1,47,420 छात्र पास हुए। 2019-2020 में आम आदमी पार्टी के शासन में कोरोना से पहले 12वीं पास होने वाले छात्रों की संख्या घटकर 1,09,098 रह गई जबकि लगातार दिल्ली की जनसंख्या बढ़ रही थी।2023-24 में 12वीं पास करने वाले छात्रों की संख्या घटकर 1,46,885 रह गई।

12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वालों का अनुपात देखा जाए तो जहां कांग्रेस के शासन के आखिर 2013-14 में 166257 छात्रों ने परीक्षा दी, वहीं आआपा सरकार में 2023-24 में 151429 छात्रों ने ही परीक्षा दी। इस दौरान दिल्ली की जनसंख्या लगभग 3 करोड़ पहुंच गई। इन आंकड़ों साफ हैं कि सरकारी स्कूलों के छात्र कम परीक्षा में बैठ रहे हैं।

माकन ने बताया कि 2012-13 में कांग्रेस सरकार के दौरान डीटीसी बसों में प्रतिदिन 47.77 लाख लोग सफर करते थे, आम आदमी पार्टी की सरकार में अगस्त 2024 में घटकर सिर्फ24.43 लोग बसों में सफर करते है। 2012-13 में डीटीसी बसें 5609 कांग्रेस छोड़कर गई थी। आआपा सरकार के दौरान 2023-24 में 3937 डीटीसी बसें थी जो अगस्त 2024 में 4541 बसें रह गई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण आठ वर्ष की अविध पूरी कर चुकी सड़कों पर चल रही पुरानी बसें हैं। 2014 में 1440 पुरानी बसें सड़कों पर चलती थी, वहीं 2024 में 2866 बसें सड़कों पर चल रही है। 2024 में 64 प्रतिशत बसें मापदंडों के अनुसार अपनी आठ वर्ष उम्र पूरी कर चुकी है। डीटीसी बस डिपो लगातार कम हो रहे हैं। 2014-15 में डीटीसी डिपो 43 थे। जो अब 2023-24 में सिर्फ 38 रह गए है।

—————