लापता किशोरी की कुएं से मिला शव

Share

 लापता किशोरी की कुएं से मिला शव

पलामू, 10 फ़रवरी (हि.स.)।जिले के पाटन प्रखंड तहत नावाजयपुर थाना क्षेत्र के रूदीडीह पंचायत के दिपौवा खजुरी की चंचला कुमारी का शव कुएं से बरामद किया गया। वह चार दिनों से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार को उसका शव कुएं में देखा गया। कुएं से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया। परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

परिजनों के अनुसार चंचला छह फरवरी से लापता थी। पांच फरवरी को वह बेहोश हो गयी थी। गायब रहने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच उसका शव घर से 200 मीटर दूर खेत के कुएं से बरामद किया गया। घर वाले की माने तो कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक-ठाक नहीं थी। कुएं के आस पास पुआल रखा हुआ था। संभावना है कि पुआल पर चढ़ने के दौरान कुएं में गिर गई होगी।

—————