जगदलपुर में भाजपा के महापाैर उम्मीदवार संजय 8 हजार 762 मताें से जीते
जगदलपुर, 15 फ़रवरी (हि.स.)। नगर पालिक निगम जगदलपुर में भाजपा के महापाैर उम्मीदवार संजय पांडेय 8 हजार 762 मताें के अंतर से विजयी हुए हैं। उन्हें 38 हजार 38 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मलकीत सिंह गैदू को 29 हजार 276 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के 30 वार्ड पार्षद जीतकर निगम पंहुचने में सफल रहे, जब कि कांग्रेस के 16 वार्ड पार्षद विजयी हुए और 2 निर्दलीय पार्षद की जीत हुई है। 48 वार्ड पार्षद के लिए कुल 154 उम्मीदवार मैदान में थे। इसके अलावे महापाैर के लिए तीन अन्य उम्मीदवाराें में आम आदमी पार्टी के समीर खान काे सबसे अधिक मात्र 760 मत प्राप्त हुए वहीं शिवसेना की पिंकी ठाकुर काे मात्र 339 मत प्राप्त हुए हैं। एक निर्दलीय उम्मीदवार राेहित सिंह आर्य काे मात्र 478 मत प्राप्त हुए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश भर में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होने पर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा के बाद विधानसभा और नगरी निकाय चुनाव में भी जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की याेजनाओं काे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निचले स्तर तक पंहुचाने का काम किया है, जिससे हमें विजयी मिली है। प्रदेश के 10 में से 10 नगर निगम में भाजपा काे जीत मिली है। उन्होंने कहा कि इससे पहले नगरीय निकाय में कांग्रेस का कब्जा हाेने पर विकास अवरूद्ध हो गया था। नगरी निकाय में भाजपा काे जिम्मेदारी मिलने पर निचले स्तर तक विकास के लिए भाजपा काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जनता से किए गए वादे अटल विश्वास पत्र को जनता ने स्वीकार किया है, जिसे पूरा करने की दिशा में हम आगे बढेंगें।
भाजपा की जीत पर वन मंत्री के साथ केदार कश्यप ने कहा कि हमें विश्वास था कि नगरीय निकाय चुनाव में जनता का विश्वास हमें प्राप्त होगा। बस्तर संभाग के एक मात्र महापौर सहित शत-प्रतिशत नगरी निकाय में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जनता के इस आशीर्वाद के साथ हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, अब निकाय चुनाव में भाजपा के विजयी हाेने के साथ ही विकास के कार्यों को निचले स्तर तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव, विधानसभा में भाजपा की जीत के बाद नगरीय निकाय में भी जीत मिली है। उन्हाेने कहा कि आगामी त्रिरस्तरिय पंचायत में भी चुनाव में भी भाजपा को बड़ी बहुमत ओ साथ जीत मिलेगी।
भाजपा के नवर्वाचित महापौर संजय पांडे ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं की मार्गदर्शन एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता का आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ है। उन्हाेने कहा कि 30 से अधिक भाजपा के वार्ड पार्षद भी जीत कर आ रहे हैं। मैं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतारने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। उन्हाेने कहा कि जगदलपुर को स्वच्छता के रैंकिंग में सबसे ऊपरी पायदान में ले जाने के लिए हम काम करेंगे। उन्होंने दलपत सागर और गंगा मुंडा तालाब के सौंदरीकरण को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए कहा कि बड़े नेताओं के मार्गदर्शन में योजना बनाकर इसे पूरा किया जाएगा।