त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बस्तर सांसद ने कलचा में किया मतदान

Share

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बस्तर सांसद ने कलचा में किया मतदान

जगदलपुर, 17 फ़रवरी (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज साेमवार काे ग्राम कलचा के कुम्हरावंड स्थित पूर्व माध्यमिक शाला, मतदान क्रमांक-22 में पहुंचकर आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर क्रमबद्ध तरीके से मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती एवं समाज के साथ-साथ देश के विकास के लिए निर्भीक होकर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करें। उन्हाेंने कहा कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान, ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके।

—————