रूडिप का आयोजन : विद्यार्थियों को दी फोटोज, रील्स मेकिंग और केस स्टडीज की जानकारी

Share

रूडिप का आयोजन : विद्यार्थियों को दी फोटोज, रील्स मेकिंग और केस स्टडीज की जानकारी

जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडिप) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा अधीक्षण अभियंता (रूडिप जोधपुर) लक्ष्मण पंवार के निर्देशन में गुरुवार को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान आरयूआईडीपी कैंप, जयपुर से विशेषज्ञ सौरभ पांडे ने परियोजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरयूआईडीपी अपने 25 वर्ष पूर्ण होने पर “आरयूआईडीपी फॉर इनोवेटिव इंजीनियरिंग सोल्यूशन्स” का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत शहरी क्षेत्र में जल संरक्षण, ट्रीटेड वाटर के पुनः उपयोग और एनआरडब्ल्यू (नॉन-रिवेन्यू वाटर) कम करने से जुड़ी केस स्टडीज आमंत्रित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग के छात्र, पासआउट छात्र, कॉलेज के शिक्षक और थीम से जुड़े स्टार्टअप्स में कार्यरत इंजीनियर अपनी केस स्टडीज भेज सकते हैं। साथ ही, फोटोग्राफी एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए जाने वाले पुरस्कारों की भी जानकारी दी। इच्छुक प्रतिभागी परियोजना की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी फोटोज, रील्स तथा केस स्टडीज अपलोड कर सकते हैं।

कार्यक्रम में रूडिप कैंप जोधपुर से सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण, एएसडी धीरेन्द्र वैष्णव, एमबीएम विश्वविद्यालय से डॉ. बीपी शर्मा, प्रो. शोनू मीना, दरिया सिंह सहित महाविद्यालय के इंजीनियरिंग छात्रों ने भाग लिया।