यमुनानगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाया जागरूकता अभियान

Share

यमुनानगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाया जागरूकता अभियान

यमुनानगर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव के बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया।

इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल टीम के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने रविवार को जगाधरी की अनाज मंडी व गुड़ मंडी में आमजन को नशे से बचने हेतु जागरुक किया।

जसविंदर सिंह नें बताया कि जिला पुलिस आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगा रही है। जिसमें आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करके जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।

नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इन दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को गहरी प्रभावित करते हैं।

नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है।

नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी ज़िम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए।