कांकेर : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराया, हादसे में कोई हताहत नहीं
कांकेर, 29 जनवरी (हि.स.)। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैसाकर्रा के पास आज बुधवार सुबह 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, हालाकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर से रायपुर जा रहे ट्रक एक बस को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। नेशनल हाईवे-30 पर बने डिवाईडर के पास अक्सर दुर्घटना हो जाती है।
लाेगाें का कहना है कि इन डिवाईडराें पर दूर से दिखने वाले स्पष्ट संकेत का नही हाेना भी दुर्घटना का कारण बन रहा है। नेशनल हाईवे-30 पर इस तरह के लगभग सभी डिवाईडर दुर्घटना से क्षतिग्रस्त हाे चुके हैं, जिसे सुधारा भी नही जा रहा है, इससे और भी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। ट्रक कंडक्टर के अनुसार वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और लगभग 20 मीटर तक इसी स्थिति में चलता रहा।
—————