कोरबा : 24 घंटे में लूट का खुलासा, तीन आरोपि‍त गिरफ्तार

Share

कोरबा : 24 घंटे में लूट का खुलासा, तीन आरोपि‍त गिरफ्तार

कोरबा, 29 जनवरी (हि.स.)। कोरबा जिले के कटघोरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जब उन्होंने बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से हुई लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटे गए सारे सामान बरामद कर लिए हैं।

लूट की घटना 28 जनवरी 2025 को हुई थी, जब बैंक रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव फील्ड में कलेक्शन कर रहे थे। आरोपितों ने उन्हें आछी दादर नान बांका के कच्ची सड़क व निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास घेर लिया और चाकू की नोक पर उन्हें धमकाकर 42,290 नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट लूट लिया गया।

पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम राजपाल चौहान, आशीष चौहान और सूरज चौहान हैं। पुलिस की गहन जांच में घटना में कुल पांच आरोपितों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। दो फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

—————