ट्रेन से कटकर एक की मौत
हजारीबाग, 29 जनवरी (हि.स.)। हजारीबाग बरकाकाना रेलवे लाइन के ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटकमदाग पुलिस ने बरामद किया है। घटना बुधवार दोपहर बाद की है।
कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिरसी के पास रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। ऐसा लगता है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव की पहचान के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है। अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
—————