पुलिस ने 81 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में ठेकेदार काे किया गिरफ्तार

Share

पुलिस ने 81 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में ठेकेदार काे किया गिरफ्तार

कोडरमा, 29 जनवरी (हि.स.)। कोडरमा में 81 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में ठेकेदार संजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोडरमा जेल भेज दिया।

दूधीमाटी निवासी और आरोपित के मामा राजकुमार यादव ने इस सम्बंध में कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि एक लाख के चेक को 81 लाख का बनाकर रुपये की निकासी कर ली गयी। कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया संजीव यादव पर एक साल पूर्व उक्त कांड के तहत मामला दर्ज किया गया था तब से वह फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया गया। उसपर एसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर अपना आचरण प्रमाण पत्र बनाने का भी आरोप है।

कोडरमा के ठीकेदार और भाजपा से जुड़े संजीव कुमार ने फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग अपना आचरण प्रमाण पत्र बनाने और उसका उपयोग लघु सिंचाई विभाग में निविदा में किया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद कोडरमा एसपी कार्यालय के जरिये भी कोडरमा थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था।

—————