हम बदलेंगे तभी युग बदलेगा, हम सुधरेंगे तब युग सुधरेगा: बालमुकुंद कश्यप

Share

हम बदलेंगे तभी युग बदलेगा, हम सुधरेंगे तब युग सुधरेगा: बालमुकुंद कश्यप

खूंटी, 31 जनवरी (हि.स.)। एकल अभियान दक्षिण झारखंड संभाग के दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन शुक्रवार को अंचल कार्यालय गायत्री नगर खूंटी में संपन्न हुआ।

मौके पर दक्षिण झारखांड संभाग के उपाध्यक्ष बालमुकुंद कश्यप ने सभी बंधु-भगिनी को संबोधित करते हुए कहा कि सज्जनों को संगठित करने, अनीति से लोहा लेने और नव-सृजन की गतिविधियों में पूरी रूचि लें।

साथ ही दूसरों के साथ वह व्यवहार नहीं करें, जो हमें अपने लिए पसंद नहीं है। उन्होंने ने कहा कि हम बदलेंगे तभी युग बदलेगा, हम सुधरेंगे तब युग सुधरेगा। मौके पर चंदन मोदी, कुंज विहार के महंत हरिद्वार सुनील महतो, संभाग कार्यालय प्रमुख संस्कार शिक्षा जय कुमार यादव, अंचल अभियान प्रमुख खूंटी बिरेंद्र मुंडा, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक सुंदर पाहन, अंचल कार्यालय प्रमुख प्रदीप महतो, अंचल व्यास और प्रशिक्षण लेने वाले 33 बंधु-भगिनी उपस्थित थे।

—————