जगदलपुर निगम महापाैर के लिए भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, मतदाताओं से अपने पक्ष में मांग रहे वोट

Share

जगदलपुर निगम महापाैर के लिए भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, मतदाताओं से अपने पक्ष में मांग रहे वोट

जगदलपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में महापाैर पद के चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाख‍िल क‍िया है, ज‍िसमें मलकीत सिंह गैदू-कांग्रेस, संजय पांडेय भाजपा, समीर खान आम आदमी पार्टी, सुनीता सिंह कांग्रेस (डमी नामांकन), पिंकी ठाकुर शिव सेना, रोहित सिंह आर्य निर्दलीय, एवं डी सूर्या राव निर्दलीय चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमाने उतरे हैं। कांग्रेस से मलकीत के अलावा सुनीता सिंह ने भी डमी के तौर पर नामांकन भरा है। नामांकन की संवीक्षा हो गई अब सुनीता सिंह नाम वापस ले लेंगी। वहीं निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा वार्ड पार्षद के लिए वार्ड नंबर 34 में 7 और 44 में 8 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन दोनों वार्ड में चुनाव बेहद दिलचस्प होगा। निर्दलीय उम्‍मीदवारों को बिठाने की तैयारी चल रही है। जगदलपुर नगर निगम में भाजपा के संजय पांडेय और कांग्रेस के मलकीत सिंह महापाैर पद के उम्मीदवार निगम क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने के लिए डोर-टू-डोर जाकर चुनाव प्रचार करते हुए अपने पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं। वैसे ताे महापाैर पद के अन्य 6 उम्मीदवार भी मैदान में हैं, लेकिन जगदलपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। वैसे भी जगदलपुर में भाजपा-कांग्रेस के अलावे अन्य उम्मीदवार उतने प्रभावी नहीं हाेते हैं।

भाजपा के महापाैर उम्मीदवर संजय पांडेय नगर निगम के पार्षद और निगम नेता प्रतिपक्ष के पद पर रह चुके हैं, वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महापाैर उम्मीदवार मलकीत सिंह गैदू भी कांग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री हैं, ऐसे में दोनों ही नेताओं के बीच साख की लड़ाई है। कांग्रेस उम्‍मीदवार मलकीत सिंह गैदू अलग तरीके से प्रचार कर रहे हैं। गुरुवार सुबह वे शहर में एक चाय दुकान पर गए, जहां उन्होंने स्वयं चाय बनाई और लोगों को पिलाकर अपने पक्ष में जनता से वोट मांगा। वहीं युवा वोटर्स को साधने के लिए पहले शहर के एक जिम पंहुचकर उनके साथ चर्चा की, फिर उनसे भी वोट मांगा। इसके अलावा शहर के क्रिकेट, बैडमिंटन और फुटबॉल ग्राउंड भी पहुंचे। यहां पहले युवा खिलाड़ियों के साथ खेल खेला, फिर स्वयं के लिए वोट मांगा। उन्हाेने कहा कि शहर में पार्किेग की समस्या काे दूर करते हुए स्वच्छ और सुदर शहर की परिकल्पना साकार करेंगे। मलकीत का दावा है कि जनता का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा।

भाजपा के महापौर उम्मीदवार संजय पांडे आज गुरुवार सुबह से ही चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। उन्होंने चाय ठेला एवं पार्क से लेकर डोर टू डोर संपर्क कर हर एक व्यक्ति से कमल फूल के लिए समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि इससे पूर्व निगम में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार थी। सारे विकास के कार्य ठप पड़े हुए हैं। दुकान आबंटन में भी निगम सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। शहर की जनता के आशीर्वाद एवं सहयोग से इस बार नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, शहर के विकास के लिए नए प्रोजेक्ट बनाकर उसमें काम किया जाएगा।

—————