छत्तीस वर्ष बाद इटावा में सपा का किला ध्वस्त

Share

छत्तीस वर्ष बाद इटावा में सपा का किला ध्वस्त

– इटावा-औरैया जिला सहकारी विकास संघ पर भाजपा का कब्जा

इटावा,30जनवरी(हि.स.)। बुधवार को सम्पन्न हुए इटावा-औरैया जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के निदेशक पद के चुनाव की 13 सीटों में से 6 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए। पक्का बाग स्थित आनंदनगर सहकारी शीतगृह में जिला सहकारी विकास संघ (D.C.D.F) के चुनाव में सभापति पद पर भाजपा प्रत्याशी अभय सेंगर व उपसभापति पद पर आशुतोष शुक्ला विजयी घोषित हुए।

डीसीडीएफ के सभापति के लिए हुए मतदान में 14 सदस्यों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया , 3 बजे से शुरू हुए मतदान के बाद 4 बजे के आसपास गिनती हुई है,जिसमें एक मत निरस्त हुआ है। सभापति के रूप में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अभय सेंगर को 7 मत मिले तथा सपा उम्मीदवार के पी सिंह चौहान 6 मत मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार केपी सिंह चौहान को हराकर भारतीय जनता पार्टी के अभय सेंगर ने विजय हासिल की।

सभापति का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण था। मतदाताओं ने बुधवार को 10 बजे से 4 बजे तक अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उप-सभापति के चुनाव में सपा व भाजपा के उम्मीदवारों को 7-7 वोट हासिल हुए। इस आधार पर नतीजा टाई हो गया। परिणाम स्वरूप लॉटरी का इस्तेमाल किया गया । लॉटरी में भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष शुक्ला उपसभापति के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने भाजपा जनपद कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ विजयी हुए। दोनों प्रत्याशियों को फूल माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित