कांग्रेस पार्टी को लगा झटका, नगर निगम बिलासपुर के पूर्व पार्षद का नाम निर्देशन पत्र खारिज

Share

कांग्रेस पार्टी को लगा झटका, नगर निगम बिलासपुर के पूर्व पार्षद का नाम निर्देशन पत्र खारिज

बिलासपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार का नाम निर्देश पत्र खारिज कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार पूर्व पार्षद श्याम पटेल के नाम निर्देशन पत्र में जाति प्रमाण पत्र दाखिल नहीं करने का मामला है। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के समक्ष वार्ड नंबर 13 के भाजपा के उम्मीदवार रमेश पटेल ने आपत्ति की थी। बुधवार देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्र जारी किया है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन खारिज होने के बाद बवाल मच गया है। वहीं पांच अन्य लोगों के नाम निर्देशन को स्वीकार्य किया गया है। जिसमें नर्मदा पटेल, राजकुमार साहू, अनिता पाटील, शबनम बेगम और मीनाक्षी पटेल का नाम शामिल है।

—————