चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्रों ने महाकुंभ-2025 की पेन्टिंग बनाई
मुरादाबाद, 25 जनवरी (हि.स.)। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में शनिवार को कला शिक्षक डॉ. नवनीत गोस्वामी के निर्देशन में कॉलेज के छात्रों ने महाकुंभ-2025 की जागरूकता को लेकर अपने हाथों से पेंटिंग तैयार की।
डॉ. नवनीत गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष 144 वर्ष बाद इस महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसे हमारी केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा बड़े ही व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। देश भर के महामंडलेश्वर, साधु-संत, श्रद्धालु बड़ी संख्या में महाकुंभ में प्रतिदिन डुबकी लग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि काॅलेज के छात्रों द्वारा महाकुंभ की पेंटिंग बनाकर अपनी भावनाओं व महाकुंभ के प्रति लोगों की आस्था को व्यक्त किया गया है।