सोनीपत:
झूठ की राजनीति करने में माहिर हैं अरविंद केजरीवाल: प्रदीप सांगवान
सोनीपत, 29 जनवरी (हि.स.)। बरोदा हलका से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सांगवान
ने जींद रोड गोहाना स्थित भाजपा कार्यालय पर जन समस्याएं सुनीं। इसके बाद पत्रकार
वार्ता में कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने
में माहिर हैं। अरविन्द केजरीवाल के द्वारा हरियाणा प्रदेश की सरकार पर यमुना
के जल में ज़हर मिलाने के आरोप पर सांगवान ने सवाल किया कि अगर यमुना के जल में जहरमिलाया गया है, तो मछलियां जीवित कैसे रही हैं,
दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा रोके गए पानी वाला ब्यान भी सरासर झूठा है।
प्रदीप सांगवान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल
व दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी बताए तो कौन सी दीवार या बांध बनाकर जल रोका गया है।
हरियाणा वासी यमुना को धार्मिक आस्था का केन्द्र मानकर, स्नान व पूजा अर्चना करते हैं।
केजरीवाल को विधानसभा चुनावों में अपनी हार का आभास हो गया है, इसीलिए प्रदेश की नायब
सरकार के ऊपर झूठे आरोप लगा रहा है। इस अपने ब्यान को अरविंद केजरीवाल ने वापस लेकर
प्रदेश वासियों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता अजीत सांगवान, जिला मीडिया सह प्रभारी
डॉ.राममेहर राठी, जितेन्द्र शर्मा, सूरत सिंह, सरपंच रामनिवास सांगवान, जगदीप सचिव,
कवंल मलिक, सरपंच सतपाल मान, मीनू मलिक, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।