अर्जुन कपूर और वरुण धवन बचपन के दोस्त हैं और एक साथ एक्टिंग ट्रेनिंग भी ली है। हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों का एक साथ एक शॉर्ट फिल्म बनाने का अनुभव ज्यादा बेहतरीन नहीं रहा। उन्होंने हंसी-मजाक करते हुए कहा कि शायद उनकी उस फिल्म में खराब परफॉर्मेंस ने उन्हें करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस से काम कम मिलवाया।
गलाटा इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में अर्जुन से उनके और वरुण के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने के फैसले के बारे में पूछा गया। इस बारे में अर्जुन ने बताया, “‘वरुण ने मुझे एकदम बेवकूफ बनाया। उसने कहा कि सात मिनट की एक शॉर्ट फिल्म में मेरा अच्छा रोल है। उस समय हम दोनों बैरी जॉन की एक्टिंग क्लास में थे। उन्होंने फैसला किया कि वह (वरुण) फिल्म का निर्देशक होगा। मैंने भी कहा ठीक है, वह कितना बुरा करेगा?'”
अर्जुन ने आगे बताया, “फिल्म का निर्देशन वरुण ने किया था। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी लेकिन जब मैंने फिल्म का फाइनल एडिट देखा तो मुझे पता चला कि वास्तव में वो फिल्म में हीरो था और मैं विलेन था। वरुण ने मुझे शूटिंग के दौरान इसके बारे में कुछ नहीं बताया था। यह बाद में पता चला।”
अर्जुन ने कहा, “उस फिल्म में उनके डायलॉग बिल्कुल सही थे, ‘वो सिर्फ़ दिखता है मासूम स्वामी टाइप का।’ आप यूट्यूब पर यह फिल्म देख सकते हैं। यह उन दुर्लभ फिल्मों में से एक है, जिसमें वरुण को टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। लेकिन मैं आपको इसका नाम नहीं बता रहा, क्योंकि मुझे इसपर बहुत गर्व नहीं है।”
अर्जुन ने मजाक में कहा, “वरुण ने करण जौहर को भी इस फिल्म दिखाई थी। मुझे लगता है कि यही कारण है कि एक समय मुझे धर्मा से कम काम मिला।”