अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती महोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा 

Share

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती महोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा 

रांची, 28 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्र सेविका समिति और रांची विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वाधान में बुधवार (29 जनवरी) को अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में अपराह्न 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा करेंगे तथा मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति के प्रमुख संचालिका वी. शांता कुमारी होंगी।

—————