अभाविप कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर

Share

अभाविप कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर

-भगदड़ के पश्चात अभाविप कार्यकताओं ने रात भर चलाया सेवा कार्य

महाकुम्भ नगर, 30 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाकुम्भ में घटित दुःखद घटना के पश्चात् अपने विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओं की सहायता हेतु कार्य कर रही है। चाहे वह मेला क्षेत्र हो या क्षेत्र के बाहर।

मौनी अमावस्या के महास्नान के अवसर पर मेला क्षेत्र में घटित दुःखद घटना के पश्चात् विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा एवं सहायता हेतु देर रात्रि से तत्पर हैं। अभाविप कार्यकर्ता अपने विभिन्न आयामों के माध्यम से सेवा कार्य में जुट कर आए हुए स्नानर्थियों की सहायता के लिए कार्य कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में मेडिविज़न एवं फार्माविज़न के माध्यम से घटना के तुरंत बाद से श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई एवं उनके मरहम पट्टी की भी व्यवस्था की।

अभाविप काशी प्रान्त के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से इस महास्नान के दौरान लगातार श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के साथ विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता मेला क्षेत्र में उमड़ी अत्यधिक भीड़ एवं यातायात नियंत्रण में मेला प्रशासन की सहायता लगातार कर रहे हैं एवं सेक्टर 7 में विद्यार्थी परिषद के शिविर में स्नानार्थियों के विश्राम की भी व्यवस्था की गई है। अभाविप महाकुम्भ में आए श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता करने को प्रतिबद्ध है।

गुरुवार की सुबह परिषद के कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के सामने बीएएलएलबी के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में बिस्किट एवं पेयजल की व्यवस्था की।