## अभिजीत भट्टाचार्य को महात्मा गांधी पर बयान के लिए लीगल नोटिस
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने निडर रवैये के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में एक ऐसी टिप्पणी की जिसके चलते विवाद उभरा है। उन्होंने महात्मा गांधी को ‘पाकिस्तान के राष्ट्रपिता’ करार दिया।
अभिजीत भट्टाचार्य के इस बयान से प्रतिक्रिया आएगी एक पुणे के वकील असीम सरोदे ने अभिजीत भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा है और माफी की मांग की है। असीम सरोदे ने कहा कि उन्हें अपने बयान के लिए लिखित में माफी देनी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लीगल नोटिस में यह भी कहा गया है कि महात्मा गांधी ने हिन्दू और मुस्लिम मौजूदा एकता को बनाए रखने का प्रयास किया | उन्होंने भाईचारे के विचारों को बढ़ावा दिया | जब भारत के विभाजन की चर्चा चल रही थी, तो महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर भारत पँट हुआ, तो मेरी लाश के ऊपर होगा। मैं कभी भी भारत के विभाजन को स्वीकार नहीं करूंगा जब तक मैं जिंदा हूँ।
यह विवाद भट्टाचार्य के एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान से उभरा है। उन्होंने शुरूआत में आरडी बर्मन की तुलना महात्मा गांधी से की और कहा कि दोनों संगीत और राष्ट्रीयता के क्षेत्र में जनसाधारण के लिए राष्ट्रपिता थे। फिर उन्होंने दावा किया, “महात्मा गांधी भारत नहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे”। उन्होंने कहा, “भारत पहले से ही भारत था, लेकिन पाकिस्तान को बनाया गया। महात्मा गांधी को गलती से यहां (भारत) का राष्ट्रपिता बता दिया गया। जन्मदाता तो वो थे, पिता वो थे, दादा वो थे, नाना वो थे…सबकुछ वही थे।”
भट्टाचार्य की यह टिप्पणी भारतीय इतिहास को लेकर विवादित होती है।