जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
खूंटी, 25 दिसंबर (हि.स.)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार काे तोरपा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी की अध्यक्षता में आयोजित सुशासन दिवास पर स्व वाजपेयी के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्त्वि और कृतित्व को नमन किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष जायसवाल, शशांक शेखर राय, रामानंद साहू, नीरज पाढी, दीपक तिग्गा, नीरज जायसवाल, भोला गुप्ता, रामधन साहू, रामाशीष महतो, उप मुखिया राजू साहू, शिवनाथ शाहदेव, सुबोध कुमार आदि शामिल थे। इसके अलावा मंडल के सभी के विभिन्न शक्ति केंद्रों में भी सुशासन दिवस के उपलक्ष में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की कई।
—————