भाजपा कार्यकर्ताओं का दिया गया सदस्यता अभियान का प्रशिक्षण

Share

 भाजपा कार्यकर्ताओं का दिया गया सदस्यता अभियान का प्रशिक्षण

खूंटी, 19 दिसंबर (हि.स.)। तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा के तोरपा ममरला स्थित आवासीय परिसर में गुरुवार को भाजपा के तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी की अध्यक्षता में कार्यशाला में सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के जरिये चलाए गए विशेष सदस्यता अभियान को लेकर गहन प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि हम चुनाव हारे हैं, लेकिन हमारा उत्साह कम नहीं हुआ है। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। उन्होंने कहा कि हमें दुगुने उत्साह के साथ नये सदस्याें का पार्टी से जोड़ना है और सगठन को मजबूत करना है। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरी ईमानदारी के साथ सभी कोई सदस्यता अभियान मैं जुड़ जाएं। मौके पर रामानंद साहू, कृपा सिंधु बेहरा, भागीरथ राय, नीरज पाढी, दीपक तिग्गा, नीरज जयसवाल, बिनोद धान, सुनीता देवी, कैलाश कांशी, राजू साहू, के अलावा विभिन्न शक्ति केंद्रों से आए हुए भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————