जगदलपुर : नगर निगम के अडतालीस वार्डों का हुआ आरक्षण

Share

जगदलपुर : नगर निगम के अडतालीस वार्डों का हुआ आरक्षण

जगदलपुर, 20 दिसंबर (हि.स.)। बस्तर जिले के नगर निगम के 48 वार्डों के लिए आज 20 दिसंबर को आरक्षण किया गया। इसमें एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 9-9 सीटें, एससी के लिए 3 और अनारक्षित वर्ग के लिए 27 सीटें आरक्षित की गई हैं।

कलेक्टर हरीश एस. ने बताया कि, एससी की 3 सीटों में 1 महिला और 2 मुक्त, एसटी की 9 सीटों में 3 महिला और 6 मुक्त हैं। जबकि अनारक्षित वर्ग की कुल 27 सीटों में 9 में महिला और 18 सीटें मुक्त हैं।

महापाैर सफीरा साहू का बलिराम कश्यप वार्ड नंबर 43 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार यह सीट ओबीसी मुक्त थी। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय का श्यामा प्रषाद मुखर्जी वार्ड नंबर 39 इस बार ओबीस महिला के लिए आरक्षित है। पिछली बार यह वार्ड अनारक्षित मुक्त था। चक्रानुक्रम के तहत इस बार वार्ड में पार्षद चुनाव के लिए आरक्षण बदला है।

शहर के 48 वार्डों का आरक्षण इस प्रकार हुए जिसमें 1. महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव अनारक्षित मुक्त, 2. महाराज विजय चंद्र भंजदेव अनारक्षित मुक्त, 3 शिव मंदिर वार्ड- अनारक्षित मुक्त, 4 भैरम देव वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, 5 वीर सावरकर वार्ड अनारक्षित मुक्त, 6 सरदार भगत सिंह वार्ड अनारक्षित मुक्त, 7 सिविल लाइन वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, 8 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, 9 नेताजी शुभाषचंद्र बोष ओबीसी मुक्त 10 सदर वार्ड ओबीसी मुक्त, 11 – प्रताप देव वार्ड अनारक्षित महिला, 12 – रविंद्र नाथ टैगोर अनारक्षित महिला, 13 बालाजी वार्ड – अनारक्षित मुक्त, 14 महारानी वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त, 15 मोतीलाल नेहरू वार्ड- अनारक्षित मुक्त, 16 इंदिरा गांधी अनारक्षित मुक्त, 17 रमैया आरडी अनारक्षित महिला, 18 दलपत सागर अनारक्षित मुक्त, 19 पंडित दीनदयाल उपाध्यय ओबीसी मुक्त, 20 दंतेश्वरी वार्ड अनुसूचित जाति महिला, 21 डॉ. राजेंद्र प्रषाद वार्ड अनारक्षित मुक्त, 22 महात्मा गांधी नगर वार्ड अनारक्षित महिला, 23 गंगा नगर वार्ड ओबीसी महिला, 24 जवाहर नगर वार्ड ओबीसी मुक्त, 25 शांति नगर वार्ड अनारक्षित महिला, 26 मदर टेरेसा अनारक्षित मुक्त, 27 माता संतोषी वार्ड अनारक्षित मुक्त, 28 गुरुघासी दास वार्ड अनारक्षित मुक्त, 29 अंबेडकर वार्ड – अनुसूचित जाति मुक्त 30 स्वामी विवेकानंद वार्ड ओबीसी मुक्त, 31 ठाकुर अनुकूल देव वार्डअनुसूचित जनजाति मुक्त, 32 सुंदरलाल अनारक्षित मुक्त, 33 राजीव गांधी वार्ड ओबीसी मुक्त, 34 संजय गांधी वार्ड अनारक्षित महिला, 35 – छत्रपति शिवाजी वार्ड- अनुसूचित जनजाति मुक्त, 36 गुरू गोविंद सिंह वार्ड अनारक्षित मुक्त, 37 लोकमान्य तिलक वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, 38 अटल बिहारी बाजपेयी अनुसूचित जनजाति महिला, 39 डॉ. श्यामा प्रषाद मुखर्जी वार्ड ओबीसी महिला, 40 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अनारक्षित महिला, 41 – चंद्रशेखर वार्ड – अनारक्षित मुक्त, 42 महेंद्र कर्मा वार्ड अनारक्षित महिला, 43 बलिराम कश्यप ओबीसी महिला, 44 मदन मोहन मालवीय अनारक्षित मुक्त, 45 शहीद गुंडाधुर वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, 46 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड अनाराक्षित मुक्त, 47 महाराणा प्रताप वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, 48 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड अनारक्षित महिला का निर्धारण हुआ है।

—————