रांची पुलिस ने साढ़े नौ एकड़ अफीम की खेती को किया नष्ट

Share

रांची पुलिस ने साढ़े नौ एकड़ अफीम की खेती को किया नष्ट

रांची, 28 दिसंबर (हि.स.)। राजधानी पुलिस ने बुंडू और सोनाहातु थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया है। रांची जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में बुंडू और सोनाहातु थाना प्रभारी ने शनिवार को अभियान चलाकर सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में लगे अफीम के साढ़े नौ एकड़ खेत को ट्रैक्टर एवं पुलिस बल के जरिये नष्ट किया।

एसएसपी ने बताया कि लगातार अफीम के खिलाफ जिले के सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में लगातार सफलता मिल रही है।

—————